फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Community toilets: complete on ground level, incomplete in use

सामुदायिक शौचालय: धरातल पर पूरे, प्रयोग में अधूरे

Tue, 19 Sep 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Community toilets: complete on ground level, incomplete in use
कालीन नगरी में स्वच्छ भारत मिशन की मुहिम रास्ते से भटक चुकी है। करोड़ों की लागत से बने सामुदायिक शौचालय समूहों और ग्राम पंचायतों की मनमानी से शोपीस बनकर रह गई हैं। 661 शौचालयों में 50 तकनीकी कारणों व पानी की कमी से शुरू नहीं हो सके। जो पूर्ण हैं वहां समूहों की लापरवाही से ताला लटका रहता है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता की मुहिम शुरू की। इसके बाद जिले में युद्ध स्तर पर दो लाख 35 हजार एकल शौचालय बनाए गए। जिन पर करोड़ों की धनराशि खर्च की गई। मानक का पालन न होने से 50 फीसदी से अधिक एकल शौचालय ध्वस्त हो गए। उसके बाद छह से 12 लाख की लागत से हर ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू हुआ। आबादी के हिसाब से 546 ग्राम पंचायतों में 661 सामुदायिक शौचालय बनने शुरू हुए। जमीनी विवाद के कारण कुछ को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर कागजों में पूर्ण हो चुके हैं। धरातल पर उसके ढांचे भी दिख रहे हैं। बाहर से चमक-धमक वाले कई सामुदायिक शौचालय अंदर से अभी तक अधूरे हैं। पानी संग अन्य सुविधाएं न होने से लोगाें को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक दो नहीं कई ऐसे शौचालय हैं जहां आसपास झाड़ियां तक उग गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed