फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CM's Deputy Secretary seeks answers on tender rigging

Bhadohi News: टेंडर धांधली में सीएम के उप सचिव ने मांगा जवाब

Sun, 31 Dec 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
CM's Deputy Secretary seeks answers on tender rigging
ज्ञानपुर। राज्यसभा सांसद जया बच्चन की सांसद निधि के टेंडर मामले में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की मुश्किल बढ़ गई है। अब मुख्यमंत्री के उपसचिव ने जिलाधिकारी से प्रकरण में जवाब मांगा है। निधि से होने वाले सवा करोड़ के कार्यों की निविदा में धांधली के आरोप के चलते पहले ही सीडीओ ने टेंडर निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने करीब एक दशक पूर्व भदोही को अपना नोडल जिला बनाया था। उन्होंने कई गांव में सड़क, इंटरलाॅकिंग आदि कार्याें की अपनी निधि से स्वीकृति दी थी। करीब दो महीने पूर्व उनकी निधि से सवा करोड़ रुपये के इंटरलाॅकिंग के काम के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने निविदा जारी की थी। तब आरोप लगा कि तकनीकी कमेटी की बैठक से पहले ही चहेते ठेकेदारों का चयन कर लिया गया। सांसद रमेश चंद्र बिंद, भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग और भाजपा जिलाध्यक्ष ने 27 नवंबर को इसकी शिकायत डीएम, सीडीओ और मुख्यमंत्री कार्यालय से की थी।
विज्ञापन

सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने जांच के लिए तीन अधिकारियों की टीम गठित कर दी। जांच में पाया गया कि निविदा जारी करते समय मानकों को दरकिनार किया गया है। सीडीओ ने निविदा को अपारदर्शी मानते हुए निरस्त कर दिया। अब इस मामले में मुख्यमंत्री के उप सचिव अरविंद मोहन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जवाब मांगा है। पत्र में कहा गया कि इस प्रकरण में अब तक की गई कार्रवाई से अवगत कराएं। मामले की जांच कर गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के उप सचिव का पत्र आने पर प्रशासनिक हलके में अफरातफरी मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed