फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CM's arrival, tight security arrangements in the hospital

Bhadohi News: सीएम का आगमन, अस्पताल में चाक चौबंद रही व्यवस्था

Tue, 24 Jun 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
CM's arrival, tight security arrangements in the hospital
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में मुख्यमंत्री का आगमन सोमवार को हुआ। सरपतहां स्थित 100 शैय्या अस्पताल का निरीक्षण भी उनके शेड्यूल में शामिल रहा। इसे लेकर अस्पताल परिसर सजाया गया था। अस्पताल में व्यवस्था चाक चौबंद रही। अस्पताल में कभी-कभार दिखने वाले चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी पहली बार नजर आए और राइट टाइम भी रहे।
विज्ञापन

सौ शय्या अस्पताल के मेन गेट से लेकर क्रिटिकल केयर यूनिट, ओपीडी, डायलिसिस यूनिट तक रंग बिरंगे पर्दे लगाए गए। इसके अलावा मैटिंग भी की गई थी, चूने के छिड़काव के साथ साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था रही। सीएम के आगमन को लेकर जिले का स्वास्थ्य महकमा पहले से ही अलर्ट रहा। सौ शय्या और जिला अस्पताल में कभी न दिखने वाले डॉक्टर और संविदाकर्मी भी नजर आए। इसके अलावा सुबह नौ बजे के पहले डॉक्टर ओपीडी में नहीं पहुंचते थे, लेकिन सोमवार को आठ बजे से पहले अस्पताल पहुंचे। जैसे ही घड़ी की सुई आठ पर पहुंची, तो डॉक्टर ओपीडी कक्ष में नजर आए। 8.15 बजे से मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया। डॉक्टरों के चेहरे पर मास्क नजर आया। 100 बेड में कई संविदा कर्मी कर्मचारियों को देखकर कई लोग भौचक रह गए। अस्पताल को दुल्हन की तरह सजाया गया, तो कई कर्मचारी अधिकारियों के साथ फोटो भी खिंंचवाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed