{"_id":"5744b94e4f1c1b2f2d691196","slug":"cm-will-be-four-tier-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार स्तरीय घेरे में रहेंगे सीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार स्तरीय घेरे में रहेंगे सीएम
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Wed, 25 May 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
जिले में बुधवार को आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चार स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे। अभयनपुर सभा स्थल पर भी दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उच्चाधिकारियों के अलावा कई जिलों के एएसपी, सीओ भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। एनएसजी, कोबरा कमांडो, एलआईयू के अलावा यूपी पुलिस की सुरक्षा में सीएम रहेंगे। प्रोटोकाल के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 9.55 बजे पहुुंचेंगे और 11.55 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर बाबतपुर से भदोही तक फोरलेन को सील कर दिया गया है। मार्ग के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई है।
लोकसभा चुनाव के बाद 2017 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जिले में आ रहे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में प्रशासन कोई चूक नहीं रखेगा। अभयनपुर में आयोजित जनसभा में दो एसपी, नौ अपर पुलिस अधीक्षक, 14 क्षेत्राधिकारी, 21 थानाध्यक्ष, 200 एसआई, 100 हेड कांस्टेबल, पांच महिला दारोगा, 800 कांस्टेबल के अलावा कई कंपनी पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
यातायात पुलिस के 12 एसआई, सात क्रेन, सात दमकल की गाड़ियां भी रहेंगी। बाबतपुर से अभयनपुर जनसभा स्थल पर सीएम कार से पहुंचेगे। इसे देखते हुए बाबतपुर से अभनपुर तक फोरलेन को पूरी तरह सील कर दिया गया है। मार्ग के दोनो तरफ बांस से बैरिकेडिंग की
विज्ञापन
गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने बाबतपुर से लेकर सभा स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा ऐसी की गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।