फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CM help to wait three thousand beneficiaries

सीएम की मदद के इंतजार में तीन हजार लाभार्थी 

Sun, 19 Jun 2016 01:38 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sun, 19 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी समाजवादी पेंशन योजना के तीन हजार नए लाभार्थियों को मुख्यमंत्री की इमदाद का इंतजार है। 25 मई के बाद से ही लाभार्थी परिचय  पत्र लेकर बैंक और विभाग का चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनके खाते में पेंशन की राशि नहीं पहुंची। इसको लेकर पेंशन के लाभार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए समाजवादी पेंशन योजना चला रही है। योजना के लाभार्थियों को प्रतिमाह पांच सौ रुपए पेंशन मिलती है। करीब 31 हजार 800 लाभार्थियों को पूर्व से ही पेंशन मिल रही है। वित्तीय वर्ष 2016 में शासन से छह हजार नए लाभार्थी का लक्ष्य निर्धारित किया गया। मार्च और अप्रैल माह में नए लाभार्थियों का चयन किया गया। 25 मई को भदोही में लोकार्पण समारोह में आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले के तीन हजार लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन का परिचय पत्र दिया। लाभार्थी दो से चार दिन के अंदर पेंशन आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन 25 दिन गुजरने के बाद भी उनके खाते में पेंशन की राशि नहीं पहुंची। पेंशन की खबर लेने के लिए लाभार्थी बैंको से लेकर समाज कल्याण विभाग का चक्कर लगाकर थक गए लेकिन उनके खाते में पेंशन राशि नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


- केस एक- जोरईं ग्रामसभा की लाभार्थी सुमन देवी ने कहा कि एक पखवारे में पांच बार बैंक का चक्कर लगा लिया लेकिन खाते में पेंशन की राशि नहीं पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो- जोरईं ग्रामसभा की लाभार्थी सरिता, हंसा देवी ने कहा कि सरकार ने उन्हें लालीपाप पकड़ा दिया। परिचय पत्र लेकर बैंक जा रही हैं लेकिन खाते में पैसा नहीं पहुंचा। 


जुलाई तक खाते में जाएगा पैसा 
ज्ञानपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि नए लाभार्थियों के खातों की फीडिंग कर ली गई है। जुलाई में उनके खाते में पेंशन की राशि पहुंचेगी। कई जिलों में अब तक फीडिंग का कार्य भी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed