फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Clues not found of theft in the temple

मंदिर में हुई चोरी का नहीं मिला सुराग

Tue, 22 Feb 2022 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Clues not found of theft in the temple
भदोही कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा कालोनी स्थित जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस अब तक चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है। चोरी की घटना को अंजाम देने वालों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने डाग स्क्वॉड का भी सहारा लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोतवाली पुलिस की टीम भी चोरी की घटना को अंजाम देेने वालों तक पहुंचने के लिए छानबीन कर ही है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार की रात चोर मंदिर से नकदी व मूर्तियों समेत चांदी के बर्तन आदि उठा ले गए थे। शनिवार को सुबह जब लोग पूजन-अर्चन करने मंदिर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा देख हतप्रभ रह गए। पुलिस ने उसी दिन मौका मुआयना किया, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो सका। कालोनी निवासी राजकुमार बोथरा ने बताया कि चोरों की नजर हरदम कालोनी पर रहती है। वे रेकी भी करते रहते हैं। जैसे ही उन्हें पता चलता है कि फला मकान में कोई नहीं है तथा लोग ताला बंद कर अपने घर गए हुए हैं, चोर उस घर को निशाना बना लेते हैं। चोरी की घटनाओं से कालोनीवासी त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि चोरों में पुलिस का जो भय होना चाहिए, वह नहीं है। इसका मुख्य कारण यह है कि पुलिस अब तक हुए चोरी के मामलों का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। उधर, पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार का कहना है कि मंदिर में हुई चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। इसमें कोतवाली की टीम भी लगाई गई है। डाग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। शीघ्र ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed