फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Clouds increased the heartbeat of farmers

Bhadohi News: बादलों ने बढ़ाई किसानों की धड़कन

Tue, 20 Feb 2024 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Clouds increased the heartbeat of farmers
ज्ञानपुर। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सोमवार को दिखने लगा। आसमान में बादलों के दस्तक से किसानों की चिंता बढ़ गई है। करीब पांच दिनों तक धूप निकलने के बाद एक बार फिर मौसम बिगड़ने लगा है। इससे 20-22 फरवरी तक तेज हवा के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। बारिश होने के बाद सबसे अधिक नुकसान तिलहनी फसल को होने की आशंका है।
विज्ञापन

जनवरी में जहां कड़ाके की ठंड से लोग परेशान रहे वहीं फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिख रहा है। 20 दिनों के अंदर तीसरी बार बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण सोमवार को दिन भर कभी बादल तो कभी धूप निकली रही। कृषि विज्ञान केंद्र के बेजवां मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री, न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कहा कि जनपद में 20 से 22 फरवरी के बीच बारिश होने का अनुमान है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान दिनभर बादल युक्त मौसम रहने की संभावना ज्यादातर है। वज्रपात के प्रभाव भी देखे जा सकते हैं। मौसम को देखते हुए खेती बाड़ी के कार्य आगामी दिनों तक स्थगित रखे। सरसों की कटी हुई फसल को छायादार स्थानों पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed