फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cleanliness campaign launched on Ganga Ghats

Bhadohi News: गंगा घाटों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

Mon, 26 Feb 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign launched on Ganga Ghats
गोपीगंज। रामपुर गंगा घाट पर रविवार को संत निरंकारी मंडल की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना के तहत गंगा घाट पर सफाई की गई। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के निर्देश पर संयोजक राजेश के नेतृत्व में सफाई की गई। उन्होंने बताया कि यह परियोजना समूचे भारत वर्ष में करीब 1500 से अधिक संस्थान चला रहे हैं। अधिक स्थानों के 900 शहरों के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कि जल निकायों का संरक्षण, उनकी स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच जागरूकता के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है। इसके तहत समुद्री तटों, नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं, झरनों इत्यादि जैसे जल निकायों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, लालमणि मुखी, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed