फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Claimants raise concerns of veterans

दावेदारों ने बढ़ाई दिग्गजों की चिंता

Sat, 08 May 2021 06:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
Claimants raise concerns of veterans
ज्ञानपुर। पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद अब ब्लॉक प्रमुखी के लिए भी रस्साकसी तेज हो गई है। कई बार ब्लॉक प्रमुख रहने वाले दिग्गजों की चिंता दावेदारों ने बढ़ा दी है। औराई, डीघ, भदोही में प्रमुखी के लिए तीन से चार दावेदार सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लॉक ज्ञानपुर, भदोही, डीघ, अभोली, सुरियावां और औराई शामिल है। इसमें 661 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। 650 ने चुनाव लड़ा तो 11 निर्विरोध निर्वाचित हुए। चार मई तक चली मतगणना के बाद अब राजनीतिक धुरंधर प्रमुखी की सीट के लिए जुगत लगा रहे हैं। डीघ और ज्ञानपुर के प्रमुख रह चुके विधायक विजय मिश्र के भतीजे मनीष मिश्र संग उनकी पत्नी और बेटे भी क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। हालांकि इस बार डीघ से चार दावेदार ताल ठोंक रहे हैं। औराई में पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के बेटे और पूर्व प्रमुख बृजमोजन मिश्र और उनके भाई ज्ञान मोहन बीडीसी बने हैं। यहां भी तीन दावेदार प्रमुख बनने के लिए रस्साकस्सी शुरू कर चुके हैं। भदोही ब्लॉक में भी कमोबेश यही हाल है। ऐसे में पूर्व प्रमुख मनीष मिश्र, बृजमोहन मिश्र और भदोही के पूर्व प्रमुख प्रशांत सिंह चिट्टू की राह भी आसान नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed