{"_id":"5d4090eb8ebc3e6d1f61b521","slug":"civiv-animities-bhadohi-news-vns4757898198","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूजल स्तर को बचाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूजल स्तर को बचाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले में चयनित सभी स्वच्छाग्रही अपने-अपने ग्रामसभा में जल शक्ति अभियान के लिए सभी को जागरूक करेंगे। पीएम के मिशन को सफल बनाने के लिए हर स्तर से प्रयास किया जाए। यह बातें जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यशाला में कही।
उन्होंने कहा कि भूजल स्तर को बचाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। पीएम के महाभियान को एक आंदोलन के रूप में लेकर काम किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज के लिए प्रधानमंत्री जल शक्ति अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण है। आमजन मानस को इसकी महत्ता को गहराई से समझना होगा और संवेदनशील होकर अभियान को सफल बनाना होगा। सभी प्रधान ग्राम सभा में जलस्रोतों, तालाबों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण कराएं। 15 अगस्त को व्यापक स्तर पर पौधरोपण करने के लिए अपनी तैयारी सुनिश्चित करें। सरकार के वन महोत्सव महाकुंभ को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। जल संचयन का लाभ उन्हें एवं पूरे समाज और आने वाली पीढ़ी को प्राप्त होगा। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने जल संचयन पर आधारित वीडियो को प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वच्छाग्रहियों एवं अधिकारियों के बीच प्रस्तुत किया। इस मौके पर सीडीओ विवेक त्रिपाठी, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, सरोज पांडेय, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।