फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Civil strife in the young man's throat Retkr killing wife

गृह कलह में युवक ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या

Wed, 07 Sep 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Wed, 07 Sep 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
 औराई थानाक्षेत्र के चकापुर गांव में मंगलवार की भोर में युवक ने बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामूली विवाद में पहले रम्मा से प्रहार कर उसे अचेत कर दिया, फिर आरी ब्लेड से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगा। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना का कारण गृहकलह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के मोहनसराय रामसीपुर निवासी यज्ञ नारायण मिश्र ने अपनी पुत्री अर्चना (28) की शादी चकापुर गांव निवासी दीपेश चौबे के साथ आठ वर्ष पूर्व की थी। उसे दो पुत्रियां हैं। वह घर पर रहकर खेती-बारी करता था। बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। तीन दिन पूर्व झगड़े के बाद मायके वाले उसकी विदाई के लिए आए थे। लेकिन ससुराल वालों ने विदाई नहीं की। मंगलवार की रात में फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि इस दौरान पति दीपेश ने रम्मा से अर्चना पर प्रहार कर दिया। इससे वह अचेत हो गई। इसके बाद गला रेतकर हत्या कर दी। भोर में ही गांव के लोगों को घटना की जानकारी होने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी पति पानी टंकी पर चढ़ गया और कूदकर आत्महत्या की धमकी देने लगा। आपरेटर उपदेश नारायण ने फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद औराई सीओ सुनील कुमार और एसओ सुरेंद्र पांडेय पहुंच  गए। पुलिस ने घर में रखा रम्मा बरामद कर लिया। आरोपी के बताने पर ब्लेड भी बरामद किया गया। फायर बिग्रेड भी पहुंच गई। उधर पुलिस को देखकर आरोपी पानी टंकी से उतरकर भागने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और थाने ले गए। अर्चना के चाचा वासुदेव मिश्र की तहरीर पर पति दीपेश चौबे के अलावा चंद्रेश, रविशंकर और उसकी सास और दो अज्ञात समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पत्नी की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है। पूछताछ में उसने पत्नी पर बदचलनी का भी आरोप लगाया। पुलिस पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed