{"_id":"654bd6032c9e702e630f6164","slug":"city-residents-are-struggling-with-traffic-jams-encroachment-has-become-a-problem-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-5410-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जाम के झाम से जूझ रहे नगरवासी, अतिक्रमण बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जाम के झाम से जूझ रहे नगरवासी, अतिक्रमण बनी मुसीबत
विज्ञापन
गोपीगंज। व्यापारिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बाजार गोपगंज को जाम की समस्या से निजात मिलता नहीं दिख रहा। आड़े-तिरछे खड़े वाहन और पटरियों पर अवैध कब्जा लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। खासकर त्योहारी सीजन में सुबह और शाम को उमड़ने वाली भीड़ को जाम के कारण समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है।
गोपीगंज नगर में जाम के निजात को लेकर पुलिस व प्रशासन की ओर से लगाए जा रहे तमाम जुगत फेल होते जा रहे हैं। ठोस पहल के अभाव में समस्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। इससे व्यापारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर में हर दिन जाम का झाम बना हुआ है। नगर में दिन के समय नो इंट्री है, लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है। कई व्यापारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। नगर के खड़हट्टी, अंजही व सदर मोहाल में हर दिन जाम का झाम बना रहता है। खास बात है कि अखबार में खबर छपने या शिकायत के होने के बाद जिम्मेदार एक से दो दिन हरकत में तो रहते हैं, लेकिन तीसरे दिन फिर से वहीं समस्या शुरू हो जाती है। इसके अलावा नगर के मिर्जापुर रोड की राष्ट्रीय राजमार्ग से मिर्जापुर मार्ग पर पहुंचते ही अतिक्रमण का बोलबाला दिखेगा। यहां मार्ग के ऊपर तक फलों व सब्जियों को लगाकर ठेले व पटरियों के व्यापारी कब्जा कर लिए हैं। इसके अलावा दो व पहिया चार पहिया वाहन भी मुसीबत बनते जा रहे हैं। इससे हर दिन व्यापारियों के साथ आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यातायात प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि नगर में जाम की समस्या के निस्तारण के लिए 12 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा हर दिन अतिक्रमणकारियों को चेताया जा रहा है। त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ बढ़ी है। वहीं एनएचआई की ओर से चल रहे निर्माण कार्य के कारण बाजार से होकर ही सारे वाहन गुजर रहे हैं। इससे थोड़ी बहुत समस्या है, लेकिन यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य हो रहा है।