फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Children will get benches in 123 schools from Rs 5.10 crore

Bhadohi News: 5.10 करोड़ से 123 स्कूलों में बच्चों को मिलेगी बेंच

Sun, 18 Jun 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Children will get benches in 123 schools from Rs 5.10 crore
ज्ञानपुर। जिले के 123 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों को तीन सीटर बेंच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए शासन से पांच करोड़ 10 लाख 68 हजार स्वीकृत हुआ है। बजट मिलने बेसिक शिक्षा विभाग स्कूल खुलने पर बेंच आपूर्ति की तैयरी में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित है। इसमें एक लाख 90 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। आपरेशन कायाकल्प सहित अन्य योजनाओं से विद्यालयों को चमकाया जा रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे विद्यालय हैं जहां बच्चों को जमीन पर ही बैठना पड़ता है। पूर्व में विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने 123 विद्यालयों के लिए तीन सीटर बेंच की सौगात दी है। परियोजना कार्यालय से 6008 तीन सीटर बेंच खरीदने के लिए पांच करोड़ 10 लाख 68 हजार स्वीकृत किया है। एक बेंच पर 8500 रुपये खर्च होंगे। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो 74 स्कूलों में बेंच से लग गये हैं, जबकि 511 विद्यालयों में आंशिक रूप से बेंच लगे हैँ। 301 विद्यालय में अभी तक बेंच आदि की सुविधा नहीं है। 123 स्कूलों में बेंच लगने से पौने दो सौ विद्यालय ही बचेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि 123 स्कूलों में तीन सीटर बेंच खरीदने के लिए पांच करोड़ 10 लाख 68 हजार स्वीकृत हुआ है। जुलाई में ही इसे विद्यालय में भेजना है। इसके लिए शासनादेश के तहत जल्द ही निविदा आमंत्रित कर खरीद की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। चिह्नित विद्यालयों में इसकी आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात रसोइया यूूनीफार्म में नजर आएंगे। महिला रसोइयों को साड़ी में और पुरुष रसोइयों को पेंट शर्ट पहनकर विद्यालय आना होगा। इसके लिए शासन ने रंग का भी निर्धारण कर दिया है। करीब तीन महीने पूर्व साड़ी और पैंट-शर्ट के लिए शासन ने पैसा भेजा था, लेकिन तीन महीने बाद रंग को तय किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि महिला रसोइयां भूरे रंग की साड़ी पहनकर जबकि पुरुष रसोइयां भूरे रंग की पैंट और बादामी रंग की शर्ट पहनकर विद्यालय आएंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय खुलने पर यह व्यवस्था प्रभावी होगी। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा जा चुका है। बताया कि 892 स्कूलों में करीब तीन हजार रसोइयां कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed