फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chhapra-Durg Express reached Bhadohi five and a half hours late

Bhadohi News: साढ़े पांच घंटे विलंब से भदोही पहुंची छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस

Mon, 06 Oct 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Chhapra-Durg Express reached Bhadohi five and a half hours late
भदोही। भदोही रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में रविवार को 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन लगभग साढ़े पांच घंटे विलंब से भदोही आई। इससे ट्रेन के लिए यात्रियों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी। इसके अलावा दो अन्य ट्रेनें भी दो घंटे से अधिक देरी से भदोही स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्र ने बताया कि सारनाथ एक्सप्रेस छपरा और दुर्ग के बीच चलती है। ट्रेन शनिवार को साढ़े चार घंटे विलंब से छपरा पहुंचने के चलते इसे सुबह (रविवार) निर्धारित 07.10 के बजाय ढाई घंटे विलंब से चलाया जा सका। जिससे छपरा से भदोही पहुंचते पहुंचते ट्रेन लगभग साढ़े पांच घंटे लेट हो चुकी थी। ट्रेन 6.45 बजे भदोही स्टेशन पर पहुंची। इससे इस ट्रेन से यात्रा करने वालों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। रविवार को दो और ट्रेनें दो घंटे अधिक विलंब से भदोही आईं। 15128 नई दिल्ली-वाराणसी केवी एक्सप्रेस सुबह 02.23 के बजाए ढाई घंटे देरी से लगभग पांच बजे पहुंची। वहीं 11107 ग्वालियर से चल कर वाराणसी को जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस दो घंटे 10 मिनट विलंब से भदोही पहुंची। ट्रेन का सही समय 9.21 है लेकिन ट्रेन 10.37 बजे भदोही पहुंची। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में रोजमर्रा के यात्रियों का वाराणसी जाना होता है। ऐसे यात्रियों को दूसरे साधनों से वाराणसी जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed