{"_id":"572d03884f1c1b61145cf029","slug":"chc-will-durgaganj-5-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गागंज में 5 करोड़ से बनेगा सामु.स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गागंज में 5 करोड़ से बनेगा सामु.स्वास्थ्य केंद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
Updated Sat, 07 May 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहे दुर्गागंज इलाके के लोगों को राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 25 मई को पांच करोड़ की लागत से बनने वाली सीएचसी की आधारशिला रखेंगे। इससे इलाके के 50 से अधिक गांव के लोगों को सहूलियत मिलेगी। मुख्यमंत्री इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की तैयार हो चुकी पौने तीन करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।
जिले के छह ब्लॉकों में पांच ब्लॉक में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था होने से लोगों को दिक्कत नहीं होती थी लेकिन अभोली ब्लॉक में सीएचसी, पीएचसी न होने से लोगों को सुरियावां और ज्ञानपुर आना पड़ता था।
अक्सर दुर्घटना होने के बाद इलाज के अभाव में लोगों की जान चली जाती थी। पिछले वित्तीय वर्ष में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दुर्गागंज में पीएचसी बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन किन्ही कारणों से मंजूरी नहीं मिल सकी। गत महीने में स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी का प्रस्ताव बनाकर भेजा। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए उसे मंजूरी भी मिल गई। सीएमओ डॉ. डीके सोनकर ने बताया कि सीएचसी बनाने के लिए हरी झंडी मिल गई है। शिलान्यास के बाद उसका काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 23.66 लाख से बने आयुष विंग, 49.50 लाख से बना ड्रग वेयर हाउस, करीब 15 लाख से बना टीवी क्लीनिक, एक र्कोड़ 92 लाख से बने प्लॉस्टिक एंड बर्न हाउस का लोकार्पण करेंगे।