{"_id":"5df27ebb8ebc3e87cc2f07e2","slug":"chaupal-bhadohi-news-vns4994818129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त भदोही में चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त भदोही में चौपाल
विज्ञापन
भदोही। विंध्याचल मंडल की आयुक्त, नोडल अफसर प्रीति शुक्ला बृहस्पतिवार को हरियांव प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर योजनाओं के लाभार्थियों से रूबरू हुईं। इस दौरान उन्हें मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। मौजूद अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। यह भी कहा कि यदि किसी लाभार्थी को सहयोग चाहिए तो विभाग सहयोग दे।
आयुक्त ने कहा कि लाभार्थियों को लाभ दिलाने में न केवल रुचि लें बल्कि अधिनस्थों के भरोसे न छोड़ें, तभी अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच पाएगा। गांवों के विकास की दयनीय दशा की शिकायत पर भदोही खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि हर हाल में खुली बैठकें कराएं। चोरी छिपे बैठकें होने की शिकायत न मिले। खुली बैठकों में गांवों के विकास का खाका बनाकर विकास कार्य सुनिश्चित कराएं।
ग्रामीणों द्वारा गावों की विद्युत आपूर्ति बेटपरी होने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता (विद्युत) से रोस्टर की जानकारी ली और हिदायत दी कि तय मानक और रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। खराब ट्रांसफार्मर के चलते आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए भी चेताया। चौपाल में संपर्क मार्गों की बदहाली, खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, पशुओं का टीकाकरण, विधवा-वृद्धा-विकलांग पेंशन, स्वास्थ्य, महिला हेल्पलाईन, आंगनबाड़ी आदि बिंदुओं पर भी विभागवार समीक्षा कर संबंधितों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
--
बस स्टेशन निर्माण में मानक की अनदेखी पर हुईं नाराज
भदोही। भ्रमण के दौरान भदोही आईं मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने जमुनीपुर में नवनिर्मित बस स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मानकों की अनदेखी तथा गुणवत्ता के अनुरूप कार्य न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कई जगह सिमेंट तोड़ कर प्रयुक्त मसाने की जांच की और नमूने लेकर जांच को भेजवाया। संबन्धित अधिकारियो को निर्माण कार्य का सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा गोद लिए गए गांव सर्रोई के प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया और बच्चों की उपस्थिति जांची। उस समय प्राथमिक विद्यालय में नामांकित 330 बच्चों में 230 ही उपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नामांकित 235 बच्चों में 136 बच्चे उपस्थित मिले। इस पर प्रधानाध्यापकों को उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि मिड डे मील रोस्टर के अनुरूप बनवाया जाय। बगैर अवकाश कोई अध्यापक गायब न रहे अन्यथा कठोर कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान डीएम राजेंद्र प्रसाद, सीडीओ विवेक त्रिपाठी, ए़डीएम रामसिंह वर्मा, एसडीएम भदोही आशीष कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।