फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   chath parv

खरना की मिठास संग बिखरी छठ की उजास

Fri, 01 Nov 2019 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
chath parv
ज्ञानपुर। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ के चार दिनी अनुष्ठान के दूसरे दिन शुक्रवार को खरना हुआ। पूजा वाले घरों में गन्ने के रस में अथवा गुड़-क्षीर मिश्रित खीर बनाकर लोगों को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इसके साथ ही छठ का कठोर उपवास भी शुरू हो गया। स्वच्छता आधारित पर्व को लेकर चहुंओर पवित्रता नजर आई। इससे पूजा वाले घर मानो मंदिर बन गए हों। शनिवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

भदोही जिले में डाला छठ की धूम मची है। लोक आस्था के इस महापर्व पर सूर्योपासना को लेकर पूजा वाले घरों में उल्लास सिर चढ़कर बोल रहा है। बृहस्पतिवार को लौकी-भात के शाकाहार के साथ शुरू हुए चार दिवसीय डाला छठ के अनुष्ठान के दूसरे दिन घर-घर खरना हुआ। पवित्रता और सात्विकता से भरपूर वातावरण में खास तौर पर पूजा के लिए बनाए गए मिट्टी के चूल्हे पर गन्ने के रस की खीर बनी। जहां गन्ने का रस उपलब्ध नहीं हो सका, वहां गुड़ और दूध मिश्रित खीर बनाकर लोगों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। साथ ही यह प्रसाद लोगों के बीच वितरित भी किया गया। इसी के साथ छठ का व्रत शुरू हो गया। इस दौरान पूजा वाले घरों में छठ के प्रति आस्था और उल्लास का संगम हिलोरे मारता नजर आया। दूसरी ओर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया। घाटों पर वेदियां बनाने जगह पक्की करने की होड़ मची रही। लोगों ने शनिवार की पूजा के लिए पहले ही घाटों और सरोवरों पर पहुंचकर व्यवस्था बनाई। उल्लेखनीय है कि फल और प्रसाद से भरे बड़े बड़े दउरों को सिर पर लेकर घर के पुरुष सूर्य को अर्घ्य देने की खातिर घाटों पर पहुंचते हैं और महिलाएं छठ के गीत गाते हुए सपरिवार चलती हैं। इस दौरान परिवार की सलामती और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद महिलाओं का व्रत शुरू हो जाता है, जो सप्तमी को उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद संपन्न होता है। शुक्रवार को रामपुर गंगा घाट के अलावा सीतामढ़ी और अन्य घाटों पर पूजा की व्यवस्था देखी गई। ज्ञानपुर नगर स्थित ज्ञान सरोवर को साफ-सफाई कर पूजा के लिए तैयार कर दिया गया है। इसी तरह कई अन्य तालाबों और सरोवरों पर भी छठ का अर्घ्य देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed