{"_id":"3ce5a9b93766fdaf7628456bce5ea252","slug":"charges-against-two-police-opened-the-front-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो थाना प्रभारियों के खिलाफ खोला मोर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो थाना प्रभारियों के खिलाफ खोला मोर्चा
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Tue, 10 Feb 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
वीरमपुर में रविवार को लोक निर्माण एवं सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव के अभिनंदन, शिलान्यास समारोह में सपा के वरिष्ठ नेताओं से अभद्रता का मामला तूल पकड़ने लगा है। नाराज सपाइयों ने सोमवार को प्रभारी एसपी को पत्रक देकर थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव और पूर्व जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक पदाधिकारी सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धमक पड़े। प्रभारी एसपी लल्लन प्रसाद यादव को पत्रक देकर कोतवाली प्रभारी भदोही रमेश चौबे और एसओ सुरियावां सुरेंद्र नाथ पांडेय को थाने से हटाने की मांग की।
पत्रक में आरोप लगाया कि लोक निर्माण मंत्री के जनसभा के दौरान सुरक्षा के नाम पर वरिष्ठ नेताओं से बदसलूकी की गई। वहां का माहौल बिगाड़ने का काम किया गया। तीन दिन के अंदर दोनों थाना प्रभारियों को लाइनहाजिर नहीं किया गया तो पूरे प्रकरण को सीएम दरबार तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
कहा कि अपनी ही सरकार में वरिष्ठ नेताओं को परेशान होना पड़ रहा है। पत्रक देने वालों में अरूण कुमार मौर्य, शिवलाल यादव, हसनैन अंसारी, वंशराज यादव, लल्लन यादव, छोटेलाल यादव, विनोद कुमार यादव, रामधनी यादव, राम बहादुर, सहित कई लोग शामिल रहे।