फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Changed picture of schools, now you will get respect

स्कूलों की बदली तस्वीर, अब पाएंगे सम्मान

Thu, 03 Mar 2022 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Changed picture of schools, now you will get respect
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 14 से 19 पैरामीटर तक संतृप्त परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान सम्मानित होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर चुका है। नए शिक्षा सत्र में इसकी शुरूआत हो जाएगी। जिले के 802 स्कूलों को इस श्रेणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने ऑपरेशन कायाकल्प की शुरूआत की है। पहले इसके लिए 14 पैरामीटर निर्धारित किए गए थे, लेकिन बाद में पांच पैरामीटर बढ़ा दिए गए। इससे उसकी संख्या 19 हो गई। शासन ने राज्य और केंद्रीय वित्त के धन से कायाकल्प योजना के तहत सुंदरीकरण और अन्य व्यवस्था में सुधार की पहल 2017 में शुरू की। शुरूआती दौर में इसकी रफ्तार धीमी रही, लेकिन बाद में शासन और प्रशासन की सख्ती के कारण स्कूलों की स्थिति तेजी से सुधरी। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार 892 स्कूलों में 19 पैरामीटर वाले सिर्फ 87 विद्यालय हैं। इसके अलावा 18 पैरामीटर को पूर्ण करने वाले 179 विद्यालय हैं। इसी तरह से 17 पैरामीटर पूरा करने वाले 241 व 16 पैरामीटर पूरा करने वाले 132 विद्यालय हैं। इनके अलावा 15 पैरामीटर पूरा करने वाले 98 व 14 पैरामीटर पूर्ण करने वाले 65 स्कूल शामिल हैं। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह का कहना है कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 14 से 19 पैरामीटर तक काम कराने वाले स्कूलों के हेडमास्टर और प्रधानों को सम्मानित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से सूची मांगी गई है। अप्रैल से अभियान की शुरूआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed