{"_id":"57f40c774f1c1b8c32270cd4","slug":"chanda-anuj-and-became-head-athiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदा, अनुज और आतिया बने प्रधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदा, अनुज और आतिया बने प्रधान
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
चकचंदा की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान आतिया बेगम प्रमाण पत्र के साथ।
- फोटो : panchayat election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
िले के तीन ग्राम प्रधान और एक बीडीसी पद के उपचुनाव का परिणाम मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना के बाद घोषित कर दिया गया। प्रधानी की तीनों सीटों के लिए मतदाताओं ने मृतक परिवार के प्रत्याशियों पर ही भरोसा जताया। सूर्यभानपुर से चंदा देवी, दलपतपुर से अनुज मिश्र और चकचंदा से आतिया बेगम ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं। चकचंदा से यूनुस क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए।
सुबह आठ बजे से खंड विकास कार्यालय डीघ, औराई और सुरियावां में मतगणना शुरू हुई। दोपहर में निर्वाचन अधिकारियों ने परिणाम घोषित कर दिया। इसके बाद विजेताओं को उपचुनाव में जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। डीघ के सूर्यभानपुर (भरद्वार) में महेश अग्रहरि बाबा के निधन से रिक्त हुई सीट पर उनकी पत्नी चंदा देवी 448 मत पाकर विजयी रहीं।
उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विद्याधर मिश्र को 341 मतों से शिकस्त दी। इसी तरह औराई विकास खंड के दलपतपुर गांव में ग्राम प्रधान महेंद्र मिश्र के निधन से रिक्त सीट पर उपचुनाव में उनके पुत्र अनुज मिश्र 934 पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी लाल बहादुर को 690 मतों से हराया।
विज्ञापन
वहीं सुरियावां विकास खंड के चकचंदा में प्रधान के निधन से रिक्त सीट पर उपचुनाव में उनकी जेठानी आतिया बेगम ने 287 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरती यादव को 122 मतों से पराजित किया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए यूनुस ने 364 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमरुद्दीन को 108 मतों से हराया। अभोली ब्लॉक के भंडा गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव में श्रवण कुमार ने निकटतक प्रतिद्वंद्वी कंचन देवी को करीबी मुकाबले में 17 वोट से हराया। श्रवण को 387 और कंचन को 370 वोट मिले।
यहां बीडीसी सदस्य के लेखपाल हो जाने के बाद सीट रिक्त हुई थी।