फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Challan of 151 vehicles violating traffic rules

Bhadohi News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 151 वाहनों का चालान

Tue, 16 Jan 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Challan of 151 vehicles violating traffic rules
ज्ञानपुर। यातायात नियमों के पालन के लिए जिले में सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस ने नेहरू युवक क्लब की ओर आईटीआई कॉलेज मुंशीलालपुर में गठित ट्रैफिक वालंटियर की मदद से लोगों का जागरूक किया गया। इस दौरान 151 वाहनों का चालन भी किया गया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी जर्नादन यादव ने बताया कि यातायात पुलिस की ओर से समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जिसमें स्पष्ट रूप से बताया जाता है कि वाहनों पर जाति सूचक, सम्प्रदाय सूचक, पद सूचक या अन्य आपत्ति जनक शब्द या चित्र न लगाए जाए। इसके अलावा चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म का प्रयोग के साथ ही बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने को लेकर मना किया जाता है। इसके बाद भी तमाम लोग यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। इन लोगों को जागरूक करने के लिए आईटीआई मूंसीलाटपुर में ट्रैफिक वालंटियर का गठन किया गया। उनकी मदद से आज से अभियान चलाया गया और लोगों को नियमों की जानकारी दी गई। बताया कि सोमवार को 151 वाहनों का चालान हुआ। जिसमें 127 वाहन पर आपत्ति जनक शब्द या चित्र का प्रयोग करने, 13 मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वाले और 11 वाहन व चार पहिया वाहन पर काली फिल्म लगाने वालों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed