{"_id":"62c870a63d1d3e4df156d2b5","slug":"chakmarg-s-condition-deteriorated-for-five-years-performance-bhadohi-news-vns66300209","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्ष से चकमार्ग की हालत खराब, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्ष से चकमार्ग की हालत खराब, प्रदर्शन
विज्ञापन
अभोली ब्लाक क्षेत्र के गुवाली गांव से होकर कई अन्य गांवों को जोड़ने वाले चकमार्ग की खराब है। कीचड़ और गंदे पानी से भरे चकमार्ग पर नि:शुल्क राशन लेकर जाते समय एक परिवार के गिर कर घायल होने, 20-25 किलोग्राम गेहूं-चावल कीचड़ में गिरकर खराब होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को ब्लाक प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्रामीण पंजाबी देवी ने बताया कि उक्त चकमार्ग अभोली से गुवाली, ख्योखर, फत्तूपुर को जोड़ता है। बीच गांव से होकर एक-दूसरे गांवों तक पहुंचने वाले इसी मार्ग से ज्ञानपुर-दुर्गागंज मुख्य मार्ग पहुंच कर आगे की यात्रा शुरू करते हैं। पांच वर्ष पहले तक मार्ग की हालत ठीक थी, लेकिन गांव की सरकार के बनने-बिगड़ने के चक्कर में मार्ग की सुधि न जनप्रतिनिधि ले रहे है न ब्लाक अधिकारी। बारिश शुरू होने से पहले भी विरोध-प्रदर्शन किया गया था। बीच में हुई झमाझम बारिश के कारण चकमार्ग की ईंट एक से दो फीट धंस गई है। इससे बारिश और कई बस्तियों से निकलने वाला गंदा पानी धंसे चकमार्ग पर भरा रहता है। बड़े वाहनों के आते-जाते समय कीचड़ के छींटे कपड़े को खराब करते है। चकमार्ग का नवीनीकरण और बगल में जलनिकास नाली का निर्माण नहीं हुआ तो ग्रामीण बीडीओ का भी घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में विकास दुबे, आनंद गिरि, अमरनाथ गौड़, जितेंद्र गौड़, अमृता देवी, फोटो देवी, मालती देवी, धर्मपाल, रेखा देवी आदि रहे। ग्राम प्रधान लालबहादुर ने बताया कि हजारों रुपये की कार्य योजना ब्लाक को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने पर समस्या का समाधान होगा।