{"_id":"67e8458fa41f9c1080082a49","slug":"chaitra-navratri-starts-today-do-kalash-sthapana-from-sunrise-to-214-pm-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-124104-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र आज से, सूर्योदय से दोपहर 2 :14 बजे तक करें कलश स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र आज से, सूर्योदय से दोपहर 2 :14 बजे तक करें कलश स्थापना
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र रविवार को शुरू हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य दीनानाथ के मुताबिक, दस साल बाद चैत्र नवरात्र आठ दिन का पड़ा है। सूर्योदय से दोपहर 2.14 बजे तक कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त है।
इस बार मंदिर और मिर्जापुर, मुरादाबाद के दीपस्टैंड से मंदिर-घर जगमग होंगें। देवी मंदिरों में पचरे की ध्वनि गूंजेगी। बाजार में 40 से एक हजार रुपये तक दीप स्टैंड है। दुकान पर इसकी चमक देखकर हर कोई इसे खरीदने को विवश है। नवरात्र से पहले शनिवार को बाजार गुलजार रहा। श्रद्धालु मिर्जापुर, मुरादाबाद के दीप दान में व्रती महिलाएं, पुरुष कलश के दीप अखंड दीप प्रज्ज्वतिल करते हैं। गोपीगंज के व्यापारी कोमल कौशल ने बताया कि 40 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक दीपदान बिक रहे हैं।
फैंसी दीपदान की अधिक मांग ग्राहकों के बीच है। नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा की पूजा मां शैलपुत्री के रुप में की जाती है। जिले के ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, सुरियावां, मोढ़, औराई, चौरी, जंगीगंज, सीतामढ़ी में पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। चुनरी, फोटो फ्रेम प्रतिमा, ध्वज की खरीदारी के लिए ग्राहको की भीड़ भी खूब हो रही है। नवरात्र में नवदुर्गा और नव गौरी की पूजा अर्चन करने का विधि विधान है। इस बार नव संवत्सर के राजा और मंत्री सूर्य होंगे। डुहिया भावसिंहपुर निवासी आचार्य दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि काशी से प्रकाशित श्री महावीर पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च से है। नवरात्र में हिंदू नव वर्ष के राजा और मंत्री सूर्य हैं। पंचमी तिथि का लोप होने के कारण इस बार नवरात्र नौ की जगह आठ दिन का है।