{"_id":"5f999bd58ebc3e679f0b9aea","slug":"cepc-officials-inspect-expo-mart-bhadohi-news-vns555294720","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईपीसी पदाधिकारियों ने किया एक्सपो मार्ट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईपीसी पदाधिकारियों ने किया एक्सपो मार्ट का निरीक्षण
विज्ञापन
मार्ट निरीक्षण के बाद एक्सपो मार्ट में बैठक करते सीईपीसी के पदाधिकारीगण।
- फोटो : BHADOHI
भदोही। कोविड-19 से उबरने के बाद तत्काल बाद कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) भदोही के कारपेट एक्सपो मार्ट में इंडिया कारपेट एक्सपो का आयोजन करना चाहती है। प्रदेश सरकार भी इसके लिए गंभीर है। लेकिन, मार्ट में पूर्व में गिनाई गई कमियां अब तक दूर नहीं की जा सकी हैं। बुधवार को शाम छह बजे मार्ट में हुई परिषद की बैठक में चेयरमैन समेत प्रशासनिक समिति के सदस्यों ने अवलोकन किया और मौजूद अधिकारियों से पुन: कमियों को दूर करने पर जोर दिया।
चेयरमैन ने कहा कि यदि यदि केंद्र और प्रदेश सरकार से हरी झंडी मिली तो परिषद मार्च में होने वाला इंडिया कारपेट एक्सपो भदोही में कराने के तैयार हैं। इस सिलसिले में बुधवार को वे अपनी प्रशासनिक समिति सदस्यों के साथ मार्ट का निरीक्षण करने आए थे। निरीक्षण के बाद पदाधिकारियों ने पाया कि गत माह मार्ट में गिनाई गई कमियां अभी दूर नहीं की जा सकी हैं। यहां 1500 केवी के दो जेनसेट की आवश्यकता बताई गई थी। इसी प्रकार गुड्स लिफ्ट की भी मांग की गई थी। जबकि इतने वृहद मार्ट में पानी की आवश्यकता पूर्ति के लिए तीन हार्स पावर का पंप भी होना आवश्यक बताया गया था।
अधिकारियों संग बैठक में परिषद के सदस्यों ने कहा कि जब तक बुनियादी आवश्यकताएं पूरी नहीं की जाती हैं एक बाधा बनी रहेगी। उधर परियोजना निदेशक राम विजय सिंह ने बताया कि कोविड से काफी दिक्कतें हुई हैं। काम बाधित रहा। जेनसेट का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम पूरी करा दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता बीडा की सीईओ कृतिका ज्योत्सना ने की। उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, संजय कुमार, उमेश गुप्ता, वासिफ अंसारी, संजय गुप्ता, बोधराज मल्होत्रा, हुसैन जाफर, ओएन मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, श्रीराम मौर्य, सतीश सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।