फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CEPC: Manipulation to make vice president from Uttar Pradesh

Bhadohi News: सीईपीसीः उत्तर प्रदेश से उपाध्यक्ष बनाने के लिए जोड़तोड़

Sat, 18 May 2024 03:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
CEPC: Manipulation to make vice president from Uttar Pradesh
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के 18 प्रशासनिक सदस्यों का चुनाव हो चुका है। इसकी पहली बैठक 30 मई को को होगी। इसमें उपाध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा होनी है। स्थानीय निर्यातक चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश से ही कोई उपाध्यक्ष बने। इसके लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के चेयरमैन का चुनाव सीधे नहीं होता। निर्वाचित सदस्य अपने में से उपाध्यक्ष का चुनाव करते हैं। उसी को चेयरमैन पद पर पदोन्नत कर दिया जाता है। कालीन निर्यात में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाला भदोही परिक्षेत्र के कालीन उद्यमी चाहते हैं कि चेयरमैन उत्तर प्रदेश से ही बने।
विज्ञापन

परिषद के प्रशासनिक समिति दस सदस्य उत्तर प्रदेश के हैं। चार सदस्य कश्मीर और चार देश के अन्य हिस्सों के हैं।
सूर्यमणि तिवारी के नेतृत्व वाले पैनल ने 18 में से 13 सदस्य जीते हैं। ऐसे में उनका पैनल उपाध्यक्ष चुनने की स्थिति में हैं। भदोही का उपाध्यक्ष बनाने पर पैनल के बिखरने का भी डर है क्योंकि कई सदस्य उपाध्यक्ष बनना चाहते हैं। सीईपीसी के गठन को 42 वर्ष हो चुके हैं छह बार ही उत्तर प्रदेश के खाते में उपाध्यक्ष की कुर्सी आई है। पं. गुलाबधर मिश्र और श्रीधर मिश्र, वीआर शर्मा, सिद्धनाथ सिंह चेयरमैन रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed