फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CDO handed over investigation to DPRO

सीडीओ ने डीपीआरओ को सौंपी जांच

Sat, 26 Jun 2021 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
CDO handed over investigation to DPRO
ज्ञानपुर। घोटाले के मामले में फर्म शिव शक्ति पर भी शिकंजा कस गया है। मुख्य विकास अधिकारी भानुप्रताप सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी से पूरी रिपोर्ट तलब की है। साथ ही सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के तहरीर कोइरौना थाने में भेजा है।
विज्ञापन

विकास खंड डीघ में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने निलंबित सचिव के एफटीओ से 11 ग्राम पंचायतों में 45.33 लाख का घोटाला कर लिया है। यही नहीं अपने खास फर्म शिव शक्ति को एक मुश्त 33 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। यह फर्म जगदीशपुर के रोजगार सेवक के भाई के नाम है। कौलापुर स्थित इसके कार्यालय पर ब्लॉक के सभी प्रधानों और सचिवों का जमावड़ा लगता था। सीडीओ ने बताया कि फर्म की पूरी जांच कराई जा रही है। फर्जी अथवा अन्य गड़बड़ी मिलने पर उसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कोईरौना थाने में तहरीर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed