फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CC road and drain constructed at a cost of Rs 67 lakh, waterlogging occurs as soon as it rains

Bhadohi News: 67 लाख खर्च कर बनाया सीसी रोड व नाला, बारिश होते ही जलभराव

Wed, 08 Jul 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
CC road and drain constructed at a cost of Rs 67 lakh, waterlogging occurs as soon as it rains
सुरियावां। नगर के अटल चौराहा से गल्लामंडी तक मार्ग के जलभराव की समस्या 67 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी नहीं सुधर सकी। करीब एक साल पहले लोक निर्माण विभाग ने यहां सीसी रोड व नाली निर्माण कराया, लेकिन मंगलवार की सुबह 15 मिनट की बारिश के बाद पूरा मार्ग पानी से लबालब भर गया। जिससे सीसी रोड व नाली निर्माण की उपयोगिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड इंदिरा नगर और शास्त्री नगर के मध्य अटल चौराहा से गल्लामंडी होते हुए 400 मीटर मार्ग हर साल बारिश के सीजन में डूब जाता था। स्थिति यह हो जाती थी कि लोगों के दुकानों में पानी प्रवेश करने लगता था। सालों से चली आ रही इस समस्या को लेकर बीते साल 67 लाख रुपये से लोक निर्माण विभाग की ओर से 400 मीटर आरसीसी रोड व नाली निर्माण कराया गया। इसमें आरसीसी रोड का काम पूरा हो चुका है। वहीं नाली का काम भी 90 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। इसके बाद भी मंगलवार को सुरियावां में 15 मिनट हुई बारिश में आरसीसी रोड पानी से लबालब भर गया। इससे व्यापारियों, किसानों और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि नाली से लिंक करने और जल निकासी की समस्या शीघ्र दूर हो जाएगी। नाली की सफाई अस्सी प्रतिशत नगर में हो चुकी है, जो बाकी है। उसे भी जल्द कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed