फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CBSE exam: 17 did not appear on the first day

Bhadohi News: सीबीएसई परीक्षाः पहले दिन 17 ने नहीं दी परीक्षा

Tue, 20 Feb 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
CBSE exam: 17 did not appear on the first day
भदोही। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से ही शुरू हैं लेकिन मुख्य परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। जनपद में पहले दिन केवल 12वीं की हिंदी कोर की परीक्षा हुई। कुल छह परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। पहले दिन परीक्षा के लिए पंजीकृत 701 मे से 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था कराई गई थी। परीक्षा में सबसे अधिक 237 विद्यार्थी डीपी माडल स्कूल में तथा सबसे कम 16 विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा दी। इसके अलावा मदर हलीमा पब्लिक स्कूल में 112, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में 99, ओम पब्लिक स्कूल में 103 तथा जेडी पब्लिक स्कूल में 84 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा द्वारा नियुक्त जिला कोआर्डीनेटर कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बताया कि 10.30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। कहीं से गलत आंचरण की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed