फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cases pending for five years should be resolved by June

Bhadohi News: पांच साल से लंबित मुकदमों को जून तक करें निस्तारित

Wed, 30 Oct 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Cases pending for five years should be resolved by June
जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जन सुनवाई पोर्टल आईजीआरएस एवं अन्य लंबित वादों की समीक्षा हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का निस्तारण करें।
विज्ञापन

लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ शासन को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री संग अन्य उच्चाधिकारियों की तरफ से समय-समय पर आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा की जाती है। इसलिए शिकायतों को लेकर अफसर गंभीर रहें। खराब परफॉर्मेंस वाले विभागों अधिकारियों को दंडित भी किया जाएगा। सभी पेंडिग और डिफाल्टर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। तीनों तहसीलों के टॉप- 10 ग्राम पंचायत में जिसमें अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही है। वहां पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समय-समय पर ग्राम चौपाल लगाकर दोनों पक्षों को सुनते हुए शिकायतों के पैटर्न को समझते हुए प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। पांच साल से अधिक समय से लंबित मामलों का जून 2025 तक हर हाल में निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed