{"_id":"62000a9ad48f0a0af1776b5d","slug":"case-will-be-filed-against-27-micro-observers-and-personnel-bhadohi-news-vns6373151139","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 माइक्रो आब्जर्वर और कर्मियों पर दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 माइक्रो आब्जर्वर और कर्मियों पर दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर में रविवार को चुनाव ड्यूटी में लगे माइक्रो आबजर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। ईवीएम, वीवीपैट सहित अन्य जानकारियां साझा की गई। इस दौरान प्रशिक्षण में अनुपस्थित 27 आबजर्वर और मतदान कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया।
चुनाव को सकुशल एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन तैयारी में जुटा है। उसी के तहत मतदान कार्मिकों का तीन फरवरी से प्रशिक्षण चल रहा है। पांच फरवरी तक चले प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों और माइक्रो आबजर्वर को रविवार को प्रशिक्षण दिया गया। दो पालियों में चले प्रशिक्षण के दौरान मतदान शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक की एक-एक बारीकी बताई गई। मास्टर ट्रेनर राकेश सिंह ने कहा कि मॉकपोल कराने के बाद कंट्रोल यूनिट को क्लीयर अवश्य करें। वीवी पैट के ड्राप बाक्स में गिरी मॉकपाल की पर्ची को निकाल कर उसके पीछे मुहर लगाकर इसे काले लिफाफे में रखकर सील करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने निरीक्षण किया। उन्होंने अंतिम मौके पर न पहुंचने वाले 27 मतदान कार्मिकों और माइक्रो आब्जर्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में 27 अनुपस्थित पाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।