फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case filed against two close relatives of former MLA Vijay Mishra

पूर्व विधायक विजय मिश्र के दो करीबियों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 10 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two close relatives of former MLA Vijay Mishra
दुष्कर्म, संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आरोपी ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र के दो और करीबियों के खिलाफ बुधवार की शाम ज्ञानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता की तहरीर पर की है। दोनों पर पीड़िता और उसके साथ पैरवी में आए एक व्यक्ति की फोटो खींचने, वीडियो बनाने और धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वाराणसी की रहने वाली एक गायिका ने विजय मिश्र, उनके पुत्र विष्णु मिश्र और पौत्र विकास मिश्र पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसी आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोप पत्र दाखिल किया गया। उस मामले की बुधवार को सुनवाई थी। तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि जिरह के लिए वह जा रही थी, तभी एक व्यक्ति ने दूसरे का पैर छूने के लिए कहा। साथ ही कहा कि उसकी बात मान ले और एफआईआर आदि के खर्च विजय मिश्र की पत्नी रामलली के यहां से मिल जाएंगे। वह इस बात को अनसुना कर आगे बढ़ रही थी, तभी दो लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पैरवी में साथ आए व्यक्ति को जान से मरने की धमकी भी दी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर विनोद मिश्रा निवासी जगापुर मिश्रान व शेषधर निवासी जगहापुर पड़ान थाना गोपीगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दोनों कहीं न कहीं से विजय मिश्र के नजदीकी हैं। इस मामले की विस्तृत जांच भी की जाएगी। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed