फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case filed against the MLA

विधायक पर केस दर्ज कराने वाले पर मुकदमा

Mon, 19 Oct 2020 09:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the MLA
ज्ञानपुर। ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर संपत्ति हथियाने का मुकदमा दर्ज कराने वाले रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी और उनके तीन पुत्रों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक के भाई की बहू पुष्पलता मिश्रा की तहरीर पर 156(3) के तहत अदालत के आदेश पर गत 16 अक्तूबर को गोपीगंज थाने में यह मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पुष्पलता का आरोप था कि 19 अगस्त को कृष्णमोहन तिवारी और उनके पुत्रों रामकमल, सूर्यकमल और नीलकमल लाठी से लैस होकर उनके घर में आ गए थे और स्टांप पेपर दस्तखत करवा लिए। साथ ही सोने की चेन छीन ले गए। इस पर सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर छानबीन करने का आदेश दिया। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि गोपीगंज थाने में केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। उधर कृष्णमोहन तिवारी ने कहा कि मैं अपनी प्रॉपर्टी के लिए लड़ रहा हूं। किसी का 10-15 हजार का सामान क्यों लेने जाऊंगा। यह सारे आरोप निराधार हैं। विपक्षी साजिश रचने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed