{"_id":"67c74b36158c7038190e6447","slug":"case-filed-against-six-including-kotdar-for-assaulting-disabled-person-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-123140-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दिव्यांग से मारपीट के आरोप में कोटेदार समेत छह पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दिव्यांग से मारपीट के आरोप में कोटेदार समेत छह पर मुकदमा
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने दिव्यांग के साथ मारपीट करने व धमकी देने के आरोप में मंगलवार को कोटेदार समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। उपरौठ गांव निवासी दिव्यांग इंद्ररावती देवी ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव की कोटेदार वंदना देवी व अन्य की मिलीभगत से उसके राशन कार्ड में छेड़छाड़ कर अन्य लोगों का नाम अंकित कर दिया गया है।
आरोप लगाया कि वे लोग अपना अंगूठा लगाकर उसका राशन उठा लेते हैं। उसने मुख्यमंत्री शिकायती पोर्टल सहित खाद्य आपूर्ति विभाग से शिकायत की थी। इससे गुस्साये कोटेदार वंदना देवी व शैलेंद्र उर्फ पिंटू सिंह, आरती, मोहनलाल यादव, राहुल यादव निवासीगण उपरौठ व ओम प्रकाश सिंह उर्फ पंडित सिंह निवासी गोरीडीह ने उससे इस बात की शिकायत ऊपर न करने को लेकर चेतावनी दी।
वह नहीं मानी तो इन लोगों ने उससे व उसके पति के साथ मारपीट की और दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कही। इस पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने औराई पुलिस को आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।