फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case filed against former MLA Vijay Mishra and son for not depositing weapons

Bhadohi News: असलहा जमा न करने पर पूर्व विधायक विजय मिश्रा और बेटे पर मुकदमा

Fri, 25 Oct 2024 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Case filed against former MLA Vijay Mishra and son for not depositing weapons
सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके बेटे विष्णु मिश्रा पर बृहस्पतिवार को गोपीगंज कोतवाली में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। दुष्कर्म के दोषी पूर्व विधायक विजय मिश्रा इस समय आगरा जेल में सजा काट रहे हैं। इन पर तीन दर्जन मुकदमें पहले ही दर्ज हैं। वहीं संपत्ति हड़पने समेत अन्य मामलों में उनका बेटा विष्णु बरेली जेल में बंद हैं। बेटे के ऊपर भी करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा को बीते साल कोर्ट ने युवती से दुष्कर्म करने का दोषी पाते हुए 15 साल कैद की सजा सुनाई। रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने, हत्या, लूट, डकैती समेत कुल तीन दर्जन से अधिक मामलों में आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके बेटे विष्णु मिश्रा इस समय जेल में बंद हैं। पुलिस पूर्व विधायक को 2020 और उनके बेटे विष्णु को 2021 में गिरफ्तार की थी। उसके बाद से ही दोनों अलग-अलग जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

इधर उनकी मुश्किल और बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को गोपीगंज कोतवाली में बाप-बेटे के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी असलहा जमा न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने पूर्व विधायक और उनके बेटे के नाम जारी दो राइफल और एक रिवाल्वर का लाइसेंस 18 मार्च 2021 को निरस्त कर प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज को असलहा जमा कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा जेल में निरुद्ध विजय मिश्रा और विष्णु मिश्रा को 21 जून 2024 को नोटिस जारी कराते हुए असलहा और लाइसेंस बुक जमा करने को कहा गया। लेकिन आज तक असलहा और लाइसेंस बुक जमा नहीं कराए गए। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने पर बृहस्पतिवार को पिता-पुत्र के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के उल्लंघन में पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed