फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   case file crime

कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 25 Mar 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
case file crime
डीएम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक औराई ने बृहस्पतिवार को उमरहां के कोटेदार अंजनी प्रसाद उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मार्च के प्रथम चरण में कोटेदार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, एमडीएम का वितरण कराया गया है। बावजूद इसके कार्डधारक योजना का लाभ न पाने की शिकायत डीएम से की जा रही है। डीएम के निर्देश पर हुई जांच में वितरण के बाद भी कोटेदार के गोदाम में 54 बोरी गेहूं, 186 बोरी चावल, 76 पैकेट चना, 76 पैकेट रिफाइन तेल, 76 पैकेट नमक भरा है। सामानों की उपलब्धता अंतर्गत जब स्टाक रजिस्टर की मांग की गई तो मना कर दुर्व्यहार किया गया। उपलब्ध खाद्य सामान समेत दुकान पर पात्र गृहस्थी, अंत्योदय कार्डधारकों की सूची पेटिंग, सीएम हेल्प लाइन नंबर, स्टाक रेट बोर्ड अंकित न करने और कालाबाजारी की दृष्टि से दो बोरी गेहूं, 97 बोरी चावल का अधिक भंडारण करने की रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने कहा कि आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कोटेदार उमरहां अंजनी प्रसाद उपाध्याय के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed