फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case against 19 accused in electricity theft

Bhadohi News: बिजली चोरी में 19 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

Wed, 20 Nov 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Case against 19 accused in electricity theft
बिजली बकायेदारों के खिलाफ बिजली निगम की विजिलेंस ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को औराई के कई गांवों में टीम पहुंचकर जांच की। इस दौरान बिजली चोरी करने पर अलग-अलग धाराओं में 19 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जबकि 90 हजार राजस्व की वसूली की गई।
विज्ञापन

विजिलेंस प्रभारी राम प्रवेश सिंह ने बताया कि बिजली बिल बकाया के लिए समय-समय पर सरकार सुविधाएं देती है। एकमुश्त समाधान योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को राहत दिया जाता है, लेकिन तब भी लोग बिल नहीं जमा करते। जिसके बाद अब अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लक्ष्मणा गांव में धारा 135 के तहत छह लोगों और धारा 138 में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। बाबा का शिवाला में एक और चककेशव में 10 किलोवाट की बिजली चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बिजली बिल न जमा करने पर 15 लोगों का कनेक्शन काटा गया। महराजगंज के जेई विनोद प्रजापति ने बताया की 90 हजार की राजस्व वसूली भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ अवधेश पाल ने मंगलवार को तीन उपकेंद्रों के फीडर पर चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी में 51 का कनेक्शन काटा गया, जबकि चार लाख 95 हजार राजस्व की वसूली की गई। बभनौटी उपकेंद्र हरीरामपुर फीडर के दुलमदासपुर गांव में 12 लोगों का कनेक्शन काटा गया। मूंसीलाटपुर उपकेंद्र के देवनाथपुर फीडर से जुड़े देवनाथपुर बाजार में 17 लोगों का कनेक्शन काटा गया और एक लाख पांच हजार की वसूली की गई। इस मौके पर जेई कुंवर ज्योति प्रकाश, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, जय प्रकाश, राज कुमार, राघवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed