फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet fair is a lifeline for the industry, exporters are full of expectations

Bhadohi News: कालीन मेला उद्योग के लिए संजीवनी, उम्मीदों से भरे हैं निर्यातक

Sun, 20 Oct 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Carpet fair is a lifeline for the industry, exporters are full of expectations
भदोही। बेहतर कारोबार की उम्मीदों के बीच समाप्त हुए अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले की सफलता के बाद आयोजन समिति कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) आने वाले दिनों में कालीन उद्योग को लेकर बेहद आशान्वित हैं। अमर उजाला ने आयोजन समिति के चेयरमैन कुलदीप राज वॉटल और मेला संयोजक वाशिफ अंसारी से विशेष बातचीत की। जिसमें मेले से जनरेट होने वाले 500 करोड़ के व्यापार को उद्योग के लिए संजीवनी बताया है।
विज्ञापन

कालीन मेला संयोजक वाशिफ अंसारी ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के बीच इंडस्ट्री को मिले 500 करोड़ के ऑर्डर किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। यह आगामी कुछ महीने उद्योग को काफी हद तक गति देगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अगले साल फरवरी में होने वाले भारतटेक्स-2025 और अप्रैल में प्रस्तावित इंडिया कारपेट एक्सपो भी कालीन उद्योग में जान फूंक देंगे। बताया कि पहले दो कालीन मेलों से सबक लेते हुए हम लोगों ने विश्व स्तरीय आयोजन को पहली प्राथमिकता दी।
विज्ञापन

इस बार निर्यातक भी उम्मीद से भरे नजर आए। कहा कि उद्योग अगर नई ऊंचाई पर पहुंचेगा तो निश्चित तौर पर इसका लाभ बुनकरों और कालीन मजदूरों को मिलेगा। चेयरमैन कुलदीप राज वॉटल ने बताया कि कालीन मेले में कुल 260 स्टाॅल धारकों में 73 प्रतिशत अर्थात 190 स्टॉल भदोही जनपद के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि हमारा पूरी प्रयास है कि भारतटेक्स-2025 के बाद अप्रैल में हम नई दिल्ली में इंडिया कारपेट एक्सपो करें। ताकि वर्ष में होने वाले दो कालीन मेले का आयोजन बरकरार रहे। उन्होंने भारतीय कालीन उत्पादकों को कालीन मेलों में खरीदारों की पसंद-नापसंद और वैश्विक ट्रेंड पर हमेशा गौर करने की नसीहत दी। बताया कि बदलाव के साथ चलने पर हम व्यापार को ऊंची उड़ान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed