फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet corridor model booth made in GIC

Bhadohi News: जीआईसी में बना कालीन कॉरिडोर मॉडल बूथ

Sun, 05 May 2024 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Carpet corridor model booth made in GIC
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन तरह-तरह के यत्न कर रहा है। शनिवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह और सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने कालीन कॉरिडोर बूथ का शुभारंभ किया। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्वीप के तहत निर्वाचन में लगातार नवीन पहल की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक जनपद, एक उत्पाद के तहत तैयार यह बूथ अपने आप में देश भर में अनोखा है। मॉडल बूथ में गैलरी की दोनों दिवारों, फर्श और छत भी कालीन से ढके हैं। कालीन से ही एक मतदान केंद्र भी मॉडल के रूप में बनाया गया। प्रमुख कालीन निर्यातकों असलम महबूब, आलोक बरनवाल, इम्तियाज अहमद, दर्पण बरनवाल के सहयोग से कॉलीन कारिडोर बनाया गया है।
विज्ञापन

उद्यमियों ने परशियन, ईरानी, लेदर मेड, नैचुरल सीनरी, प्लास्टिक कोटेड और सिल्क आदि के कालीन से बूथ को सजाया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोगों को 25 मई को मतदान कर लोकतंत्र को और सशक्त व समृद्ध बनाने का संकल्प दिलाया। इसके बाद विकास कुमार बिंद, जयस गुप्ता, गौरव यादव, अमन यादव, सिद्ध नीतिश, अभिषेक कुमार सिंह, अच्युतानन्द राय आदि खिलाड़ियों, कोच मो. रूस्तम खान, स्वीप आईकॉन अशोक गुप्ता, उर्मिला देवी, योग प्रशिक्षक संदेश योगी, लोकगायक राजेश परदेशी को सम्मानित किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने चुनाव और नेताजी विषयक नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार से 10 मई तक लगे कालीन कॉरिडोर प्रदर्शनी मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से भी स्टॉल लगाए गए हैं। समारोह में डीडीओ ज्ञान प्रकाश, उपायुक्त मनरेगा राजाराम, डीआईओएस विकायल भारती, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, डीडी कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, सूचना अधिकारी पंकज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed