फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet company fired 150 workers, got notice

कालीन कंपनी ने 150 श्रमिकों को निकला, मिली नोटिस

Mon, 19 Jul 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Carpet company fired 150 workers, got notice
भदोही की इस्टर्न होम इंडस्ट्रीज में काम करने वाले 150 श्रमिकों ने सोमवार को बालीपुर स्थित सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि कंपनी ने बिना सूचना के उन्हें बाहर कर दिया। तीन माह से विभागीय कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक वेतन, बोनस, भत्ता आदि नहीं मिल सका।
विज्ञापन

मजदूरों ने आरोप लगाया कि वे कंपनी में आठ से 10 साल से नौकरी कर रहे हैं। दो माह पूर्व बिना किसी सूचना के 150 कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया। जिससे उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। महिला श्रमिकों ने कहा कि कंपनी ने उनका बकाया भुगतान नहीं दिया। जिससे परिवार को चलाना मुश्किल हो गया है। दो जून की रोटी के लिए लोगों से कर्ज लेना पड़ रहा है। सरकार श्रमिकों के हित के लिए काम कर रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी उक्त कंपनी संचालक से तालमेल बिठाकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पूर्व में भी दो बार श्रम विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में तसौवर, हंसराज, मोहन लाल, सूर्यबली, कल्लू, छांगुर, मुरारी, रामधारी, रामशिरोमणि, रामधनी, हबीब, अमरनाथ, श्रीपति, सोनू, भालाराम, अकली हुसैन समेत अन्य रहे। सहायक श्रमायुक्त कमलेश कुमार ने कहा कि कंपनी संचालक को नोटिस भेजकर तलब किया गया है। कंपनी अगर श्रमिकों का बकाया भुगतान नहीं करेगी तो उसके खिलाफ विभागीय स्तर पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। काम करने वाले मजदूरों के साथ न्याय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed