फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet city has been in the news for corruption

भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में रही कालीन नगरी

Thu, 10 Feb 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Carpet city has been in the news for corruption
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही जीरो टॉलरेंस की बात कर रहे हों, लेकिन विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। रिश्वत और घोटालों को लेकर कालीन नगरी भी सुर्खियों में रही है। मत्स्य विभाग के अधिकारी की ओर से घूस लेने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में हुए घोटाले की आंच जिले में पहुंची थी। अब तक एक दर्जन कर्मचारी भ्रष्टाचार में जेल जा चुके हैं। तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट तक के लिपिक इसमें शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक, तहसील, थाना आदि प्रमुख स्थानों पर भ्रष्टाचार ने पीड़ितों की कमर तोड़ दी है। कर्मचारी तो कर्मचारी अधिकारी भी बगैर हथेली गरम हुए फाइल आगे नहीं बढ़ाते। शिकायतों का निस्तारण हो अथवा भूमि की पैमाइश, ज्ञानपुर तहसील और कलेक्ट्रेट में लिपिक रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हो चुके हैं तो भदोही में दो लेखपाल भी जेल जा चुके हैं। साल भर पूर्व कलेक्ट्रेट के अभिलेखागार के रिकार्ड रूम में तैनात शाहिद अली खान को विजिलेंस टीम गिरफ्तार कर चुकी है। इसके पूर्व भदोही तहसील के लेखपाल चंद्रभान सिंह और ज्ञानपुर तहसील के लिपिक अरुण श्रीवास्तव को एंटी करप्शन टीम गिरप्तार कर जेल भेज चुकी है। भूमि अध्याप्ति विभाग की एक महिला कर्मचारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर निलंबित किया जा चुका है। इसी तरह औराई और भदोही तहसील के कई लिपिकों के वीडियो भी रिश्वत लेते समय वायरल हो चुके हैं। उन पर भी निलंबन की गाज गिर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed