{"_id":"5e81d4bb8ebc3e6fcb32586a","slug":"car-collided-with-divider-woman-dies-bhadohi-news-vns5182006187","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर पलटी कार,महिला की मौत, चार बच्चों सहित सात गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार,महिला की मौत, चार बच्चों सहित सात गंभीर
Tue, 31 Mar 2020 02:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 02:07 AM IST
सार
प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर औराई थानाक्षेत्र के नटवां गांव में सोमवार को सुबह वाराणसी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
औराई के नटवां में दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार और मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : BHADOHI
विस्तार
प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर औराई थानाक्षेत्र के नटवां गांव में सोमवार को सुबह वाराणसी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वाराणसी के भेलूपुर निवासी रुबीना (26) कुनबे के आठ लोगों के साथ अपने मायके कानपुर के डिप्टी पड़ाव चौराहा एक शादी समारोह में शिरकत करने गई थी। सोमवार को वह लोग स्विफ्ट डिजायर कार (यूपी-67 यू-9025) से बनारस लौट रहे थे। बताते हैं कि नटवां के समीप पहुंचने पर कार खोदकर छोड़े गए राजमार्ग पर असंतुलित हो गई और आगे का टायर फट गया। इससे कार डिवाइडर से टकराकर कई पलटी खाते हुए गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में रुबीना की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा सारेज अली (38), उमैद (8), हसन (6), (उसरा 8), सहम (4), उजमा (32), अलीजा (18) गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगे। जानकारी मिलने पर कोतवाल औराई रामजी यादव और चौकी प्रभारी खमरिया रणविजय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया।
विज्ञापन