{"_id":"e1d0c1e3e52db59dcc4d9e046a638c6c","slug":"car-bike-clashed-killing-two-brothers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार बाइक से भिड़ी, दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार बाइक से भिड़ी, दो सगे भाइयों की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Sun, 31 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों भाई इलाके के भवानीपुर गांव के निवासी थे। चौराहे के समीप रोडवेज डिपो पर चाय-पान की दूकान चलाते थे। हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। घायल कार चालक का प्राथमिक उपचार कराने के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया।
भवानीपुर गांव निवासी बद्रीनाथ शुक्ल के चार लड़कों में दो लड़के मुंबई में चाय-पान की दूकान चलाते हैं जबकि बड़ा लड़का सजालाल शुक्ल (45) और छोटा लड़का राजकुमार शुक्ल (28) औराई रोडवेज डिपो के समीप चाय-पान की दूकान चलाकर अपना जीविकोपार्जन करते थे।
विज्ञापन
प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात करीब 10 बजे दोनो दूकान बंद कर बाइक से घर जाने लगे। दोनों अभी चीनी मिल गेट के समीप पहुंचे थे कि उत्तरी लेन के बजाए गलत दिशा से आ रही कार यूपी 66 ए 3075 अनियंत्रित होकर बाइक से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनो भाई बाइक समेत कार का शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गए।
सिर और सीने में गंभीर चोट लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक अजय कुमार यादव निवासी त्रिलोकपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर हादसे की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर लोग मर्माहत हो गए।