{"_id":"608808aa8ebc3e8d320f5862","slug":"candidate-injured-in-fight-villagers-jammed-for-one-hour-by-placing-dead-body-on-bhadohi-durgaganj-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल प्रधान प्रत्याशी की मौत, भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर शव रखकर एक घंटे तक ग्रामीण लगाए रहे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल प्रधान प्रत्याशी की मौत, भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर शव रखकर एक घंटे तक ग्रामीण लगाए रहे जाम
Tue, 27 Apr 2021 06:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 27 Apr 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही कोतवाली के डुड़वाधर्मपुरी निवासी पंचायत चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशी रहे मारपीट में घायल लालजी गौतम की सोमवार की रात मौत हो गई। मौत से नाराज परिजनों समेत ग्रामीणों ने शव को भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे आवागमन प्रभावित हुआ।
जानकारी पर सीओ भदोही दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि चार दिन पहले जमीन संबंधी विवाद में आरोपियों से हुई मारपीट में लालजी गौतम को गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
जानकारी पर सीओ भदोही दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि चार दिन पहले जमीन संबंधी विवाद में आरोपियों से हुई मारपीट में लालजी गौतम को गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपितों के खिलाफ सिर्फ एनसीआर दर्ज किया और शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की गई। लालजी गौतम के हाथ में फ्रैक्चर होने के साथ ही शरीर में अंदरूनी चोट भी थी। घर पर चल रहे इलाज के दौरान ही देर रात हालत बिगड़ी और लालजी ने दम तोड़ दिया।
उधर, करीब एक घंटे तक भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर जाम लगाए जाने से पैदल, साइकिल, बाइक, चार पहिया सवार सहित सामान ढोने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर, पुलिस टीम लगभग आधे घंटे बाद पहुंची। मौके पर थाना सुरियावां, भदोही कोतवाली के साथ बड़ी संख्या में जवानों ने पहुंच कर जाम लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। सीओ भदोही प्रयांक जैन ने कहा कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।