{"_id":"5e872dbc8ebc3e78ad174efb","slug":"bypassing-social-distancing-lockdown-telegram-bhadohi-news-vns518799789","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंशिंग दरकिनार, लॉकडाउन तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंशिंग दरकिनार, लॉकडाउन तार-तार
विज्ञापन
ज्ञानपुर स्थित अर्बन बैंक के बाहर धन निकासी के लिए जुटी भीड़।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर (भदोही)। लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंशिंग के मानक को दरकिनार कर दिया गया है। इसके साथ जानलेवा संक्रमण के प्रति बरता जाने वाला एहतियात भी हाशिए पर चला गया है। जगह-जगह लोग भीड़ लगाकर इकट्ठा आसानी से देखे जा सकते हैं। सबसे ज्यादा भीड़ बैंकों की शाखाओं के सामने देखने को मिल रही है। शुक्रवार को कई बैंकों के सामने लेन-देन करने के लिए एकत्र हुए लोग बिना किसी सुरक्षा के भीड़ लगाकर जमा रहे।
कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन में भी बैंकों के बाहर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। इस पर न बैंक प्रबंधन ही कोई सख्त रुख अख्तियार कर पा रहा है, न जिला प्रशासन। पेट्रोलिंग के नाम पर अधिकारी-कर्मचारी सिर्फ कागजी कोरम पूरा कर समय गंवाने में लगे हैं। यही स्थिति मंडी परिषद ककराही से लेकर नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में सजीं सब्जी की दुकानों पर देखने को मिली। कहा जा रहा है कि समय रहते जिला प्रशासन का ध्यान बैंक, सब्जी, किराना की दुकानों की ओर न गया तो लॉकडाउन की सफलता पर असर पड़ सकता है।
शुक्रवार को ज्ञानपुर के भदोही अर्बन बैंक के सामने बड़ी तादाद में लोग बिना किसी सुरक्षा के भीड़ लगाकर काफी देर तक खड़े दिखे। गोपीगंज संवाददाता के मुताबिक खरहट्टी मोहाल स्थित कोऑपरेटिव बैंक की शाखा के गेट पर सोशल डिस्टेंशिंग तार-तार होती दिखी। स्थानीय लोगों ने बैंक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहिदानगर संवाददाता के मुताबिक यूनियन बैंक की कोइरौना बाजार शाखा के सामने ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोग सोशल डिस्टेंशिंग को भूलकर बैंक में प्रवेश करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि जब शासन से लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंशिंग को महत्वपूर्ण कर दिया गया है तो बैंकों के बाहर बैंक प्रबंधन का दिशा-निर्देश क्यों नहीं माना जा रहा है। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि लॉकडाउन में जरूरतमंदों को खर्च के लिए रुपये की आवश्यकता है, लेकिन बैंकों के अंदर इसका पालन प्रभावी है बावजूद इसके मुख्य गेट के बाहर दर्जनों की संख्या में जुट रही भीड़ उल्लंघन की सीमा को पार कर रही है जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसी तरह जंगीगंज बाजार, कटरा, धनतुलसी, कुरमैचा, सुभाषनगर, चौरी, औराई, घोसिया, उगापुर, पाली, दुर्गागंज, सुरियावां, दानूपुर, मतेथू, सर्रोई, नईबाजार, भदोही नगर, लालानगर, खमरिया नगर, महाराजगंज, बाबूसराय में यूबीआई, अर्बन कोऑपरेटिव, काशी ग्रामीण संयुक्त बैंक तो गोधना, गोपीगंज पड़ाव एसबीआई आदि बैंक शाखाओं पर उमड़ी भीड़ सोशल डिस्टेंस के उल्लंघन होता रहा। मामला संज्ञान में आने पर एलडीएम उमेश कुमार ने कहा कि स्थलीय निरीक्षण कर सख्ती की जाएगी।
हर हाल में सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करने और कराने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी गई है। अगर ऐसा होता पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
राजेंद्र प्रसाद, जिलाधिकारी