फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   By snatching the rights of the poor and filling the pockets of the rich, BJP is doing this: Sudhakar

गरीबों का हक मारकर अमीरों का जेब भर रही भाजपा : सुधाकर

Sun, 22 Mar 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
By snatching the rights of the poor and filling the pockets of the rich, BJP is doing this: Sudhakar
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते भाकपा माले के लोग। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के कार्यकर्ताओं का शनिवार को भी मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने गरीब बस्ती को आबादी दर्ज कराने और 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त कराने के लिए आवाज बुलंद की। कहा कि जब तक उनकी मांगों के लिए ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा। उन लोगों का धरना जारी रहेगा। भाकपा माले राज्य सचिव मुख्यवक्ता सुधाकर यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार मिलकर गरीबों और मजदूरों पर हमला बोल रही है और उनके हकों को छीन रही है। दूसरी तरफ भाजपा के लोग भी दलितों, वंचितों को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार के ज्यादातर वंचितों की जमीन पर हक जमाकर आबाद हैं, अमीरों का कर्ज माफ हो रहा है। वहीं, गरीब व किसानों के ऊपर भारीभरकम बिजली बिल थोपा जा रहा है। कहा कि तमाम जगहों पर गरीबों की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आता रहता है। कहा कि इन सभी चीजों को तत्काल रोका जाना चाहिए। कम्युनिस्ट पार्टी तब तक आंदोलन करेगी, जब तक उनकी मांगों को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलता। इस मौके पर ज्वाला प्रसाद, सरोजा, शकुंतला, कबूतरा समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed