Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   By Election in UP SP wiped out Deputy CM Brajesh pathak took jibe Grand welcome given

By Election in UP : उपचुनाव में सपा का सुपड़ा होगा साफ..., डिप्टी CM ब्रजेश ने किया तंज; हुआ भव्य स्वागत

Sun, 17 Nov 2024 06:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 06:12 PM IST
सार

By Election in UP : भदोही के इंदिरा मिल चौराहे पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का भव्य स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बचाकर फूलों की बौछार की। भाजपा नेता मिर्जापुर के मझवां में आयोजित जनसभा में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन
By Election in UP SP wiped out Deputy CM Brajesh pathak took jibe Grand welcome given
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हुआ भव्य स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनावों में सपा ने जो गठबंधन किया था, अब उसकी पोल खुल गयी है। इस उपचुनाव में सपा का सूपड़ा साफ होगा। मझवां विधानसभा की सीट भारतीय जनता पार्टी बड़े अंतर जीतने जा रही है।

विज्ञापन


रविवार को मिर्जापुर के मझवा विधानसभा सीट उपचुनाव को लेकर आयोजित जनसभा में शामिल होने जाने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 



उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उप चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री के आने की सूचना लगते ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता इंदिरा मिल चौराहे पर करीब डेढ़ घंटे तक उनका इंतजार किया।
विज्ञापन


ढोल-नगाड़ों के साथ खड़े कार्यकर्ता पूरे जिले में दोनों नेताओं का का इंतजार करते दिखे। करीब साढ़े 12 बजे दोनों नेताओं का काफिला इंदिरा मिल चौराहे पर पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण और अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच मिनट वहां रूकने के बाद वे गंतव्य की ओर रवाना हो गए। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, ओमप्रकाश पांडेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, संतोष तिवारी लालता प्रसाद सोनकर, गिरधारी जायसवाल, गोवर्धन राय, अरविंद मौर्य, सत्यशील गुप्ता, भरत दुबे, शिवशंकर दुबे, सुभाष गिरी, अजय दुबे, सपना दुबे, पीटर सोनकर, पूनम गुप्ता, करुणा शंकर दुबे आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed