फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Businessmen angry over increasing the length of the bridge

अहमगंज रेलवे ओवर ब्रिज

Sun, 15 Dec 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Businessmen angry over increasing the length of the bridge
भदोही। अहमदगंज गजिया रेलवे ओवरब्रिज उत्तर दिशा में मजार तक आएगा। नगर पालिका सभागार में शनिवार को सेतु निगम अधिकारियों की इस घोषणा से गजियावासी सन्न रह गए। इस पर वहां मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसा कर गजियावासियों को छला जा रहा है। पूर्व में कहा गया था कि ब्रिज मंदिर तक ही आएगा। इसको लेकर मौजूद भवन स्वामियों ने इसका विरोध करने की बात कही। लंबाई और मुआवजे के प्रश्न को लेकर लोगों ने सोमवार को डीएम से मिलने के बाद ही नया कदम उठाने की बात कही।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेतु निगम के अधिकारियों के अलावा चिह्नित किए गए 66 भवनस्वामी भी मौजूद थे। बैठक में सहायक अभियंता एचएन यादव ने ब्रिज का नक्शा दिखाते हुए बताया कि नगर पालिका गेट के सामने जहां निर्माण आकर रुका है, वहां से ब्रिज 84 मीटर पिलर पर ले जाया जाएगा। इसके बाद 75 मीटर का स्लोप होगा। इसको लेकर लोगों सवाल किया पहले कई बार डीएम और जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठकों में हम सबको अंधेरे में रखा गया। पहले कहा गया था कि मंदिर तक ब्रिज खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मुआवजे की भी बात हुई। एसडीएम ने बताया कि वाणिज्यिक भूमि के बदले सर्किल रेट 38500 प्रति वर्ग मीटर और आवासीय भूमि के बदले सर्किल रेट 14 हजार एवं उस पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त (कुल 21000) प्रति वर्ग मीटर दिया जाएगा। इसे भी मानने से लोगों ने इंकार कर दिया। लोगों ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर का सवाल उठाया और कहा कि वहां पर मुंह मांगी कीमत दी गई, जबकि हम लोगों को छला जा रहा है। लोगों ने किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया और कहा कि हम लोग इस संबंध में डीएम से मिलने के बाद अगला कदम उठाएंगे। पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने भी अपनी बातें रखीं। बैठक में ओमप्रकाश पांडेय, कौशल गुप्ता, विनीत बरनवाल, प्रिंस गुप्ता, संजय सेठ, शुभम गुप्ता, किशन जायसवाल, मो.शमीम, अमित कुमार, श्याम कृष्ण गुप्ता, अनुज, राहुल, इम्तीयाज अहमद, सेराज अहमद, एजाज अहमद, ईश्वरचंद गुप्ता, करुणाशंकर दुबे, अनिता पत्नी संतलाल, पारसनाथ, देवनंदन यादव, रामनंदन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही। यदि रेलवे ओवर ब्रिज की लंबाई मजार तक जाएगा तो कई व्यापारी खत्म हो जाएंगे। पहले तो ब्रिज की लंबाई कम बताई जा रही थी। अचानक आज लंबाई बढ़ाकर बताने को गजिया के व्यापारी साजिश का हिस्सा बता रहे हैं। उनका कहना है कि हम लोगों को पहले कभी नहीं बताया गया कि ब्रिज मजार तक लाया जाएगा।
विनोद कुमार जायसवाल ने कहा कि ब्रिज की लंबाई बढ़ाने से कुछ दुकानों के सामने ब्रिज की दीवार होगी। जिसके सामने दीवार होगी, उसके लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। कहा कि यह बात पहले छिपा कर रखी गई। अजय गुप्ता ने सवाल किया यदि ब्रिज मजार तक आएगा तो जाम से निपटने के लिए क्या इंतजाम हैं? कहा कि ब्रिज से आ रहे वाहनों को मुड़ना होगा, जिसके लिए और जगह चाहिए। ऐसे में यातायात व्यवस्था और बदतर हो जाएगी।

पीयूष बरनवाल ने कहा कि गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। हमें बार बार कहा गया कि व्यापारियों के हित को देखते हुए ब्रिज की लंबाई बढ़ाई नहीं जाएगी, लेकिन देखा जा रहा है कि प्रशासन मनमानी पर उतर आया है। पूर्व सभासद विनोद गुप्ता ने कहा निगम मनमाने ढंग से भवनों की नापी करा रहा है। मुआवजा देने से पहले यह सुनि श्चित किया जाना चाहिए कि भवनों की नाप और उसके स्वामी का नाम सही हो और मुआवजा सही हाथों को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed