फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Buses will run from Akodha Rohi crossing to Cantt, survey approved

Bhadohi News: अकोढ़ा रोही चौराहे से कैंट तक चलेंगी बसें, सर्वे की मंजूरी

Tue, 22 Jul 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Buses will run from Akodha Rohi crossing to Cantt, survey approved
ऊंज। अकोढ़ा रोही चौराहे से कैंट रोडवेज बस स्टेशन तक जल्द ही बसों का संचालन किया जाएगा। रोडवेज निगम की ओर से जल्द ही उक्त मार्ग का सर्वे कराया जाएगा। बस संचालन होने से लगभग 90 हजार यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में तीन-तीन रोडवेज बस होने के बाद भी बसों का टोटा है। औराई स्टेशन को छोड़ दिया जाए तो अन्य स्टेशनों पर कभी-कभार ही बस दिखती है। हालांकि, अब परिवहन निगम क्षेत्रीय इलाकों में बसों के संचालन पर जोर दे रहा है। कुछ दिन पहले भदोही रोडवेज बस स्टेशन से जौनपुर, प्रयागराज और मिर्जापुर के लिए बस सेवा शुरू हुई है। अकोढ़ा रोही से वाराणसी तक बस संचालित न होने से लोगों को परेशानी होती है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद ने रोडवेज निगम के प्रबंधक को पत्र लिखा था। इससे 60 से 70 गांवों की 80 से 90 हजार की आबादी को फायदा होगा। रोडवेज निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि सर्वे के बाद अकोढ़ा रोही से वाराणसी तक बस का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed