{"_id":"622b9e0e88f9060c2f69c29e","slug":"bulldozers-involved-in-victory-procession-were-pelted-with-stones-driver-injured-bhadohi-news-vns642782462","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय जुलूस में शामिल बुलडोजर पर पथराव, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय जुलूस में शामिल बुलडोजर पर पथराव, चालक घायल
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में औराई विधानसभा क्षेत्र से जीते भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर का विजय जुलूस शुक्रवार की शाम खम्हरिया बाजार में निकाला जा रहा था। उसी दौरान कुछ शरारती किस्म के लोगों ने जुलूस में शामिल बुलडोजर पर पथराव कर दिया। इससे बुलडोजर का शीशा टूट गया। बुलडोजर के चालक को हल्की चोटें भी आईं।
दीनानाथ भाष्कर के विजयी होने पर उनके समर्थक और कुछ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे जुलूस निकाले। खम्हरिया में निकाला गया जुलूस तमाम गीतों, रंग-गुलाल के साथ जब खम्हरिया के भजईपुरा में पहुंचा तो जुलूस में शामिल जेसीबी (बुलडोजर) पर कुछ लोग पथराव करना शुरू कर दिया। इस पथराव में बुलडोजर का शीशा टूट गया। अचानक हुए पथराव से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस पथराव में बुलडोजर चालक गोरीडीह निवासी संतोष कुमार को पीठ में चोटें आईं। इस घटना से मौके पर तनावपूर्ण स्थिति होने लगी। इस बीच मौके पर मौजूद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जुलूस रोक दिया। वहीं से जुलूस वापस हो गया और भाजपा के कार्यकर्ता पुलिस चौकी पहुंच गए। वहां कुछ लोगों को चिह्नित करके कार्रवाई की मांग करने लगे। जेसीबी संचालक दिनेश सिंह ने पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि बुलडोजर चालक को भी चोटें आई हैं। चौकी में लोगों की भीड़ जुट गई। उधर, चौकी प्रभारी खम्हरिया विष्णुकांत मिश्रा ने कहा कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलने पर औराई थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ भी पुलिस चौकी पहुंच गए।