फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bulldozer will roar on school built on pond, fine of Rs 5.30 lakh

Bhadohi News: तालाब पर बने विद्यालय पर गरजेगा बुलडोजर, 5.30 लाख जुर्माना

Wed, 01 Jan 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer will roar on school built on pond, fine of Rs 5.30 lakh
डीघ ब्लाॅक के बेरवा पहाड़पुर गांव में तालाब पर बने इंटर कॉलेज और महाविद्यालय को तहसीलदार की अदालत ने गिराने का आदेश दिया है। इसे लेकर कॉलेज प्रशासन में खलबली मच गई है। कोर्ट ने बेदखली के साथ ही 5.30 लाख का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता मुनीश पांडेय ने कुछ साल पूर्व शिकायत दर्ज कराई थी कि बेरवा पहाड़पुर में तालाब पर इंटर कॉलेज और महाविद्यालय का निर्माण किया गया। उक्त मामले की जांच क्षेत्रीय लेखपाल ने की। उसके बाद न्यायालय तहसीलदार कोर्ट में वाद दाखिल किया गया। लेखपाल की रिपोर्ट में यह कहा गया कि बेरवा पहाड़पुर की अलग-अलग आराजी संख्या जो तालाब में दर्ज है, जिस पर 15 साल से एक कॉलेज, बाउंड्रीवाल, पंपिगसेट और कमरा बनाकर अवैध तरीके से कब्जा किया गया है।
विज्ञापन

विपक्षी के खिलाफ नियमानुसार आरसी प्रपत्र 20 जारी किया गया, लेकिन प्रतिवादी की ओर से कई तिथि बीतने के बाद भी कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। न ही नियत तिथि को न्यायालय में उपस्थित हुए। इससे यह स्पष्ट होता है कि विपक्षी की मंशा मात्र मुकदमें को लंबित रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिवादी के अनुपस्थित रहने की दशा में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व ने तर्क दिया कि प्रश्नगत भूखंड अभिलेख में तालाब के खाते में अंकित है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में इसका लाभ किसी को नहीं दिया जा सकता। तहसीलदार कोर्ट ने प्रतिवादी प्रबंधक और समिति बेरवा पहाड़पुर को बेदखल करने का आदेश दिया। मुकदमें में प्रतिवादी पर पौने पांच लाख जुर्माना भी लगाया।

----------------
तालाब की नापी करने पहुंची राजस्व टीम
घोसिया के जयरामपुर में 27 बीघा तालाब की पैमाइश के लिए मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान पक्का तालाब, मंदिर, कब्रिस्तान समेत सरकारी जमीन के रकबे को देखा। तहसील दिवस पर जिलाधिकारी विशाल सिंह को पत्रक देकर तालाब की निशानदेही करते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए एसडीएम बरखा सिंह की ओर से गठित टीम ने तालाब पर उपस्थित होकर निशानदेही शुरू की। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा, लेखपाल आनंद कुमार यादव, अरुण कुमार भारती, रविंद्र प्रताप, राजेश वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed